आउटर डिस्ट्रिक्ट कि गौतम कालोनी में रहने वाले अजय ठाकुर (32) कि गोली मरकर हत्या कर दी गई है |उनका शव यूपी के मैनपुरी इलाके में मिला | उनके जानकर केस दर्ज कराने के लिए सोनीपत और नरेला पुलिस के चक्कर लगा रहे है | अजय ठाकुर सोनीपत के राई कसबे में एक पीवीसी पाइप कि फैक्ट्री के अकाउन्तेन्त थे | वह १८ दिसम्बर को ड्यूटी पर गए , लेकिन वापिस घर नहीं आए | उनके परिवारजनो ने उन्हें फोन कॉल कि | अजय ने उन्हें बताया कि वह आगरा में शादी में आए हुए हैं और जल्द ही वापिस घर आ जायंगे | इसके बावजूद वो नहीं आए | परिवार के लोगों ने नरेला थाने में कम्पलेंट दी |पुलिस को इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से जानकारी मिली कि अजय १८ तारीख के बाद उत्तरी दिल्ली के लिबासपुर इलाके में आए थे | बाद में जानकारी मिली कि उनकी लोकेशन यूपी के मैनपुरी में हैं | पुलिस ने बताया कि सोमवार को मैनपुरी के बिछवा थाना इलाके में खेतों में अजय का शव बरामद हुआ | उनकी हत्या गोली मारकर कि गई थी | हमारे देश कि पुलिस अभी तक उन गुनाहगारो को पकड़ नहीं पाई है , अपराधी अभी तक बेखोफ बाहर घूम रहे हैं |
No comments:
Post a Comment