Thursday, 30 December 2010

parivar ko bandhak banaya , lakho lute

            राजधानी में अकेले ही नहीं , बल्कि परिवार के साथ रह रहे बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं |पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में शुक्रवार तड़के ऐसी ही एक वारदात सामने आई | चार हथियार बंद बदमाश यहाँ के दयानंद विहार इलाके में स्थित एक घर में घुसे और वहां मौजूद बुज़ुर्ग दम्पति व उनके दोनों बच्चों को बंधक बना कर लाखों कि लूट को अंजाम दे गए | आन्नद विहार थाने में लूटपाट का मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है| वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को इसमें बांग्लादेसी बदमाशों के किसी गिरोह का हाथ होने का शक है|
                      घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ६८ वर्षीय गुलशन राय गंभीर पिछले १६ सालों से अपने परिवार के साथ दयानंद विहार में रह रहे थे| गुलशन NCRT में एकेडमिक प्रोग्राम  को-ऑर्डिनेटर थे और ८ साल पहले रिटायर हुए थे | उनके परिवार में पत्नी शशि (65) के अलावा बेटी मीता (26) और बेटा तरुण (23) भी है | मीता और तरुण अभी अविवाहित है | मीता घर के पास ही एक पब्लिक स्कूल में  टीचर है | जबकि तरुण एक नामी कम्पनी में जॉब करता है | गुलशन का घर सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का है | उनके यहाँ कोई किरायदार नहीं रहता | केवल एक पार्ट टाइम मेड है , जो सुबह आती है , और अपना काम करके चली जाती है|  गुलशन का घर इस  कालोनी   का सबसे आखरी का घर है | और एक कोने में बना हुआ है | घर के पीछे एक बाउंड्री वाल है ,जिसके दूसरी तरफ गन्दा नाला ,जंगल और रेलवे ट्रैक है | बगल में एक छोटा सा पार्क बना हुआ है | शुक्रवार तड़के ४:३० बजे के करीब जंगल कि और से कुछ बदमाश गुलशन के घर और पार्क के कोने में बनी बाउंड्री वाल के पास आए | चूंकि दीवार दीवार काफी ऊँची है और उसके ऊपर कंटीले तार और शीशे के टुकड़े भी लगे है |इसलिए बदमाशो ने उसपर जाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया |उनोने बाउंड्री वाल का कुछ हिस्सा तोड़ा और वहन से कूदकर पार्क में आ गए | इसके बाद उन्होंने किचन कि खिड़की  कि ग्रिल उखाड़ने कि कोशिश कि ,लेकिन नाकाम होने पर बाथरूम कि खिड़की को टार्गेट किया | उन्होंने खिड़की पर लगी जाली उखड़ी और ग्रिल निकलकर घर में दाखिल हो गए |      
              चारो बदमाशो ने कपड़ो से मुह धक् रखा था |और मंकी केप भी पहन राखी थी |चारो के पास बड़े-बड़े चाकू थे |एक बदमाश के पास पिस्तोल भी थी |बदमाश सबसे पहले गुलशन के कमरे में दाखिल हुए और वहां सो रहे बुजुर्ग दम्पति के हाथ पैर बांद दिए |बदमाशो ने डराने के लिए गुलशन कि हथेली और गर्दन भी चाक़ू से खरोंच दी ,ताकि कोई विरोध न कर सके | इसके बाद बदमाशो ने मीता और तरुण के भी हाथ पैर बंद दिए | और घर कि तलाशी शुरू कर दी |बदमाश करीब ४५ मिनट तक घर में रहे |और उन्होंने इत्मिनान से घर कि तलाशी ली |परिजनों ने जो जूलरी पहन राखी थी ,उसे भी बदमाशो ने उतरवा लिया | जूलरी , केश , व अन्य कीमती सामान के अलावा बदमाश घर के चारो सदस्यों का मोबाइल भी ले गए | जाने से पहले बदमाशो ने सबको धमकाया कि अगर कोई बाहर निकला या किसी ने शोर मचाया , तो जान जान से मार देंगे |तड़के सुबह ५:३० बदमाश घर से बाहर निकल गए |  दिल्ली में आज के समय में कोई भी सुरक्षित nahi

1 comment: