Sunday, 26 December 2010

school ke dino ki dushmani nikali

                               डीयू के छात्र की मोत का मामला , पांच पर आरोप , केवल दो नामजद                                    डीयू के छात्र पर सरेआम हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी मौत हो गई | वारदात की वजह स्कूली दिनों की दुश्मनी बताई जा रही है | हमले का आरोप पांच लड़को पर है , लेकिन पुलिस ने एफआई आर में दो आरोपियों को ही नामजद किया था | केस ऐसी धारा में दर्ज किया गया , जिसमे दोनों अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है |            १८ दिनांक रात १०:३० बजे सिविल लाइंस ट्रामा सेण्टर में मनोज कुमार (18) नमक छात्र की मौत हो गई |       नोर्थ दिल्ली के राणा प्रताप  बाघ इलाके में रहने वाला मनोज डीयू के एक कॉलेज में फर्स्ट इयर का छात्र था | उसके दोस्त विकास ने बताया कि यह वारदात १० दिसम्बर कि दोपहर हडसन लेन डीडीए काम्प्लेक्स में हुई थी | मनोज वहां विकास और विक्रम आदि दोस्तों के साथ था |उन्होंने बताया कि राजपुरा में रहने वाले संजय व चिंटू समेत पांच लड़को ने मनोज पर लोहे कि रोड , डंडे और वहां रखे गमलो से हुम्ला कर दिया | मनोज से उनकी स्कूल के दिनों कि दुश्मनी थी |बदहवाश हालत में मनोज के दोस्तों ने नजदीक ही मौरिस नगर थाने पहुंचकर मदद कि गुहार लगाई |वहां पुलिस वालों ने हमले का इलाका मुखर्जी नगर थाना  बताकर उन्हें वापस भेज दिया |वापस पहुँचने पर इन लड़को को मौके पर कोई नहीं मिला | उधर हमलावर बेहोश मनोज को मुखर्जी नगर थाने ले गए |वहां उन्होंने उसे चेन स्नैचर बताया | मनोज कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक , उसके हाथो में १९ और सिर में ३ फ्रैक्चर थे और पसलियाँ टूटी हुई थी | इसके बावजूद पुलिस ने जानलेवा हमले में ३०७ का केस दर्ज न कर जमानती सेक्शन ३२५ में केस दर्ज किया | अभियुक्त संजय और चिंटू नामक दो लड़के बताये गए | दोनों को जमानत मिल गई |                                                                                                        
उधर , पुलिस यह खानापूरी कर रही थी और उधर अस्पताल में मनोज कि मौत हो गई |मनोज के दोस्तों ने मुखर्जी  नगर पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है | डीसीपी(नोर्थ वेस्ट) मीनू चौधरी ने बताया कि वह इस आरोप कि जाँच करेगी |                                                                                                                           इस घटना पर पुलिस ने अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया | हमारे देश कि जनता कि रक्षा करने वाले पुलिस वाले ही आर्पो के घेरे में आ रहे है |                    

No comments:

Post a Comment