Saturday, 1 January 2011

sarita vihar me poorva pradhan ko goli mari

<><>

पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुँच पाई है |

वस ॥ सरिता विहार : साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सरिता विहार में स्थित आली गांव के पूर्व प्रधान भीम सिंह नागर पर शुक्रवार रात २५ दिसंबर को अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारी हैं। घायल भीम सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रात 9.40 बजे सूचना मिली कि आलीगांव में मेट्रो वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आपसी रंजिश का है या इसकी कोई और वजह है।






No comments:

Post a Comment