Tuesday, 4 January 2011

aapsi jhagde me chakubaji , 3 jakhmi


                        न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में शनिवार शाम आपसी झगड़े में एक युवक ने दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। झगड़े में चाकू मारने वाला युवक भी जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ब्रह्मपुरी में यूथ कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात गली नंबर 10 में हुई। ऑटो चालक विनेश और उसके दोस्त संजय का किसी बात पर इसी इलाके में रहने वाले विपिन शर्मा से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसी दौरान विपिन ने चाकू से विनेश और संजय पर हमला कर दिया। संजय के हाथ में और विनेश के पेट में चाकू लगा, जिससे वे दोनों जख्मी हो गए। झगड़े के दौरान विपिन के चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी। पुलिस मौके पर पहंुची और झगड़े में घायल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी संजय जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गली में खेलने की बात को लेकर इनका झगड़ा हुआ था। हालांकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

No comments:

Post a Comment