सेक्टर-37 स्थित गोदावरी मार्केट में कुछ असामाजिक तत्वों को लड़कियों पर कमेंट करने से रोकना 2 युवकों को बेहद महंगा पड़ा। अपने मामले में टांग अड़ाता देख आरोपियों ने दोनों युवकों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इस मारपीट में एक युवक का हाथ टूट गया और दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों की तहरीर पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 3 युवकों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक छलेरा निवासी अंकित और सेक्टर-41 निवासी गौरव 28 दिसंबर को किसी काम से सेक्टर-37 स्थित गोदावरी कांप्लेक्स गए हुए थे। वहां उन्हें चाय वाले की दुकान के पास कुछ लड़के लड़कियों पर छींटाकशी करते दिखाई दिए। दोनों दोस्तों ने उन युवकों को ऐसी हरकत करने से मना किया तो वे उन दोनों को ही गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोपी पक्ष की तरफ से करीब आधा दर्जन युवक इकट्ठा हो गए और उन्होंने एकजुट होकर दोनों पीडि़त युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में गौरव का हाथ टूट गया और अंकित बुरी तरह से घायल हो गया। हमलावरों की तादाद देखते हुए तमाशा देख रहे लोगों ने बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं की। काफी देर तक हंगामा करने के बाद हमलावर डंडे लहराते हुए आराम से निकल गए। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीसीआर जिप्सी ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीडि़त अंकित की तहरीर पर हमलावर कुणाल, अंकित और शशांक समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
हमारे देश में अपराधी अपराध करके आराम से निकल जाते है | और वो लोग जो इन अपराधियों को गलत काम करने से रोकते है , उनके हाथ पैर तोड़ दिए जाते है , वाह जी क्या कहना इस जगह का |
No comments:
Post a Comment