जीटीबी एनक्लेव : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के जीटीबी एनक्लेव इलाके में 29 दिसंबर बुधवार रात दो बदमाशों ने एकव्यवसायी को गोली मार दी और उनके हाथों से बैग छीनकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती करायागया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि बैग में पैसे थे या कुछ और, यह अभी पता नहीं चल पाया है।हालांकि सूत्रों की मानें तो बैग में करीब दो-ढाई लाख रुपये थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद के सूर्य नगर इलाके में रहने वाले संजीव जैन (45) की झिलमिल इलाके में कपड़ों परलगाने वाले सितारों की फैक्ट्री है। बुधवार रात 8:15 बजे के करीब वह फैक्ट्री से निकलकर अपनी कार की तरफ जा रहे थे, जोकुछ दूर खड़ी हुई थी। उनके हाथों में एक बैग था। जैसे ही वह कार के पास पहुंचकर दरवाजा खोलने लगे, तभी बाइक पर दोबदमाश आए और उन्होंने संजीव पर फायरिंग कर दी। संजीव को दो गोलियां लगीं और बदमाश उनके हाथों से बैग छीनकरफरार हो गए। घटना के वक्त संजीव की ऑफिस असिस्टेंट भी वहीं मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औरसंजीव को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
किसी इन्सान कि जिंदगी कि कमाई , कुछ पल में छू मंतर हो गई | क्या पुलिस इन बढ़ते अपराध को रोक नहीं सकती ???..........
No comments:
Post a Comment