Thursday, 6 January 2011

yuvak ki hatya


                       साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के बिंदापुर इलाके में 27 दिसंबर  रात एक युवक की हत्या कर दी गई। 28 दिसंबर सुबह डीडीए पार्क से उसकी लाश बरामद हुई। गले में चाकू घोंप कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से शराब की दो बोतलें, गिलास और खाने की चीजें भी बरामद की हैं। इस बाबत बिंदापुर थाने में मर्डर केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 28 दिसंबर सुबह 7:30 बजे के करीब सूचना मिली थी कि बिंदापुर थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित डीडीए के पार्क में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक की शिनाख्त बिंदापुर में ही रहने वाले श्याम (25) के रूप में हुई। मूलत: गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला श्याम कंस्ट्रक्शन लेबर का काम करता था। मौके से मिली चीजों को देखते हुए पुलिस को शक है कि शायद रात को श्याम अपने दोस्तों के साथ यहां शराब पी रहा होगा और उसी दौरान किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो गया होगा और फिर उस दोस्त ने चाकू मारकर श्याम की हत्या दी होगी। पुलिस इस मामले में श्याम के कुछ दोस्तों से पूछताछ भी कर रही है।
अभी तक उन अपराधी को खोजा नहीं गया है | पुलिस अभी तक सिर्फ खोजबीन ही कर रही है |

No comments:

Post a Comment