Friday, 7 January 2011

muthbhed ke baad 2 vahan chor griftar

        ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की बुलेरो कार, बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किए गए हैं।
नॉलेज पार्क-1 से कासना पुलिस ने शहजाद और इमरान को अरेस्ट किया है। दोनों आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बुलेरो कार और बाइक बरामद की है। बरामद बुलेरो कार 28 नवंबर को यहां के सिग्मा सेक्टर से चोरी की गई थी, जबकि बाइक 5 दिसंबर को तुगलपुर से चोरी की गई थी। इस गिरोह में 4 सदस्य हैं। गिरोह के बाकी दोनों सदस्यों की खोजबीन जारी है।
चोरी के आरोप में अरेस्ट इमरान हापुड़ में कार मकैनिक भी है। वह रॉड से बोनट को खोल कर कार को स्टार्ट कर लेता है। उसने बुलेरो कार भी इसी तरह से चुराई थी। यह गिरोह चोरी के वाहनों को मेरठ के कबाड़ी बाजार में बेच देता था।
                पुलिस ने अपने सहस का बल यहापर बखूबी निभाया ||,,,||

No comments:

Post a Comment