Monday, 10 January 2011

rahasmay halat me ma - beti ki mot

                      साउथ वेस्ट दिल्ली में एक घर में मां और उनकी मासूम बेटी के रहस्यमय हालात में शव बरामद हुए। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो सकेगी।

यह घटना बिंदापुर इलाके के मटियाला में हुई। यहां भरत गार्डन में मीनू शर्मा (32) अपनी ससुराल में रहती थीं। उनकी शादी राहुल शर्मा से सन् 2004 में हुई थी। मीनू ने अपने भाई विक्की नागी की बेटी युक्ता (6) को गोद लिया हुआ था। राहुल शर्मा पहले अपने घर से ही लोगों को लोन दिलाने का काम करता था और आजकल मुंबई में कोई प्राइवेट बिजनेस करता है। मीनू और युक्ता भरत गार्डन में ही रहते थे।

31 दिसंबर  सुबह घर में दोनों के शव बरामद हुए। डीसीपी (वेस्ट) शरद अग्रवाल ने बताया कि दोनों के शव एक ही कमरे में थे। उन्होंने बताया कि मीनू के गले में रस्सी बंधी हुई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर उनका शव छत के पंखे से लटका हुआ नहीं बल्कि बिस्तर पर मिला था। सुबह 7:30 बजे पुलिस कॉल मीनू की ससुराल वालों ने की थी। उनके मुताबिक, मीनू के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। उनके देवर ने दरवाजा तोड़ा तो मीनू की लाश पंखे से लटकी हुई और युक्ता का शव बिस्तर पर मिला। कमरे का सामान अस्तव्यस्त था।
बिंदापुर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं।

डीसीपी के मुताबिक, मौत की वजह और वक्त पोस्टमॉर्टम में मालूम हो जाएगा। इस रिपोर्ट से जानकारी मिलेगी कि मीनू की मौत फांसी लगाकर की गई आत्महत्या थी या गला घोंटकर उनकी हत्या की गई थी। युक्ता के गले में रस्सी नहीं थी। यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। मीनू की शादी को सात साल से कम होने के कारण पुलिस ने इलाकाई एसडीएम को जांच के लिए कहा है। एसडीएम मौके पर गए थे। वह मीनू की ससुराल वालों और मायके वालों के बयान दर्ज करेंगे। राहुल शर्मा को खबर दे दी गई है। वह मुंबई से दिल्ली रहे हैं। डीसीपी शरद अग्रवाल ने कहा कि अभी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि यह घटना मर्डर और स्यूसाइड है या दोनों की हत्या की गई है। पुलिस की तहकीकात जारी है।

 ये है हमारी दिल्ली , घटनाओ के सय्ह अपराधो कि दिल्ली ......

No comments:

Post a Comment