ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली एरिया के संतोष नगर कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 40 हजार नकद और एक पल्सर बाइक लूट लिए। पीडि़त युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के ममूरा गांव निवासी रोहित की 16 फरवरी को शादी है। वे संतोषनगर निवासी एक रिश्तेदार धर्मपाल से 40 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। जब वे संतोषनगर कॉलोनी के गेट पर पहुंचे, उसी समय पैदल जा रहे 3 युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने रोहित के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर पल्सर बाइक लूट ली। बाद में जेब में रखे 40 हजार रुपये भी छीन लिए। बदमाश पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
पुलिस कि ढिलाई के कारन ही अपराध बढ रहे है |

No comments:
Post a Comment